Categories: IndiaNews

राहुल गांधी ने वायनाड की जनता को ऐसे कहा शुक्रिया, तस्वीरों में छिपा है राहुल के ‘तिलस्म’ का राज़, देखें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल दौरे को दूसरे दिन शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में रोड शो किया। राहुल गांधी के रोड शो में पूरा वायनाड उमड़ पड़ा। लोगों ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। जीत हासिल करने के बाद राहुल गांधी पहली बार वायनाड दौरे पर पहुंचे है। रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वायनाड की जनता को धन्यवाद कहा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही मैं कांग्रेस पार्टी से हूं, लेकिन हमारे दरवाजे वायनाड के हर एक व्यक्ति के लिए खुले रहेंगे, उनकी उम्र चाहे जो भी हो, वे चाहे जिस भी विचारधारा तो मानने वाले हों।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हम जहर से लड़ रहे हैं। नरेंद्र मोदी जहर का इस्तेमाल करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा मोदी इस देश को विभाजित करने के लिए घृणा के जहर का इस्तेमाल करते हैं। वो इस देश के लोगों को विभाजित करने के लिए क्रोध और घृणा का इस्तेमाल करतें है। वो चुनाव जीतने के लिए झूठ का इस्तेमाल करता हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी इस देश की सबसे खराब भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी क्रोध, घृणा, असुरक्षा और झूठ का प्रतिनिधित्व करते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.