फोटो: सोशल मीडिया
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। कई राजनीतिक पार्टियां भी इसके विरोध में हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी CAA और NRC के खिलाफ हल्ला बोल रखा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर दोनों के खिलाफ धरना देने वाली हैं। कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी रविवार को दिल्ली के राजघाट में दोपहर 2 बजे धरना प्रदर्शन करेगी। ये धरना-प्रदर्शन रात 8 बजे तक चलेगा।
आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट में पहुंची थीं। वहीं सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर जनता की आवाज को दबाने का आरोप लगाया था।
कांग्रेस का ये धरना उस वक्त होने जा रहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान में रैली करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने भी सरकारी की नीतियों और आर्थिक मंदी को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में ही रैली की थी। इस रैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए थे।
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर मौसम की मार की वजहे से…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील अंतर्गत गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव…
यह बात एक आम धारणा का रूप ले चुकी है कि देश का बटवारा धर्म…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मनारपुर भंवरी स्थित पंचायत भवन में रविवार को एक…
उत्तराखंड की रजाधानी देहरादून में क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी द्वारा इस मानसून सत्र का…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का गाजीपुर जनपद…
This website uses cookies.