India News

गाजीपुर: शिवपाल यादव ने यादव महासभा के मंच से भरी हुंकार, बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई रहेगी जारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का गाजीपुर जनपद के रसूलपुर बेलवा चौराहा पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं और यादव समाज के नेताओं ने पारंपरिक पीली पगड़ी पहनकर “जय यादव”, “जय माधव”, “सैफई का लाल”, और “यूपी का शिवपाल” जैसे जोशीले नारों से माहौल को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव ने किया। उन्होंने पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव को प्रतीक-चिन्ह और पीला गमछा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, पिछड़े वर्गों के अधिकार और संगठन की एकता पर जोर दिया गया।

इस सम्मान समारोह में यादव महासभा के प्रदेश महासचिव रमेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनिहारी ओम प्रकाश यादव, सपा नेता कन्हैया सिंह यादव ‘पप्पू’, जिला पंचायत सदस्य रंजीत यादव, शिवपूजन यादव ‘पांचू’, जिलाउपाध्यक्ष पंकज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार, दिवेश यादव, कैप्टन सुब्बा यादव, सूबेदार रामध्यान यादव, ब्लॉक अध्यक्ष ललिता यादव, जिला संरक्षक कैलाश यादव, संजय यादव, अजय यादव, बलिस्टर यादव, सिंहासन यादव, राहुल यादव, धर्मवीर यादव, करिया प्रधान, रामध्यान यादव, राम जी प्रधान, रामकेश, मुन्ना यादव, अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

शिवपाल सिंह यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज की एकता और सामाजिक न्याय की भावना ही देश में बदलाव ला सकती है। उन्होंने युवाओं को संगठित रहने और अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए रिजवान अंसारी की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.