Blog

आर्थिक मोर्चे पर एक और बुरी खबर है, उपभोक्ताओं को इस सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं!

उपभोक्ताओं का भरोसा मोदी सरकार पर पिछले 6 सालों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को अपनी मौद्रिक नीति रिपोर्ट जारी की है।

जिसमें ये कहा गया है कि इस साल सितंबर में उपभोक्ताओं का भरोसा सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि current situation index 89.4 तक पहुंच गया। आपको बता दें कि इससे पहले ये इडेक्स 2013 सितंबर में सबसे खराब दर्ज किया गया था। उस वक्त यह 88 अंक तक पहुंच गया था।

कैसे किया जाता है उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण?

RBI  हर तिमाही में उपभोक्ताओं विश्वास सर्वेक्षण करता है। जिसमें अलग-अलग शहरों के करीब 5 हजार लोगों उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर राय मांगी जाती है। सर्वेक्षण में पांच आर्थिक मुद्दों पर उपभोक्ताओं का मनोभाव नापा जाता है- आर्थिक हालत, रोजगार, मूल्य स्तर, आमदनी और खर्च।

Consumer Confidence survey में मुख्य रूप से मौदूगा हालात और भविष्य की अपेक्षाओं के इंडेक्स बनाए जाते हैं। मौजूदा स्थिति उपभोक्ताओं द्वारा महसूस किये गए आर्थिक बदलावों से नापी जाती हैं। वहीं भविष्यकालीन अपेक्षाओं के लिए आगे आने वाले एक साल में आर्थिक परिस्थितियों पर उपभोक्ताओं की राय मांगी जाती है। आपको बता दें कि जब मौजूदा  स्थिति की दर 100 से ऊपर होती है तब उपभोक्ता आशावादी होते हैं और 100 से नीचे होने पर निराशावादी माना जाता है।

क्यों गिरा विश्वास?

उपभोक्ताओं का विश्वास गिरने की सबसे बड़ी वजह नोटबंदी को बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद उपभोक्ताओं का विश्वास गिरा और ये दिसंबर 2016 तक उपभोक्ता निराशावादी रहे। हालांकि इसी साल हुए लोकसभा चुनाव वक्त उपभोक्ताओं में थोड़ा आशाएं बढ़ी थीं। तब वर्तमान स्थिति इंडेक्स 104.6 तक पहुंच गया था, लेकिन ये लंबे वक्त तक बना नहीं रह सका चुनाव के ठीक बाद वर्तमान स्थिति इंडेक्स तेजी से नीचे गिरना शुरू हो गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उम्मीदों की तरफ देखें तो रिजर्व बैंक के मई, जुलाई और सितंबर के सर्वेक्षण चक्र में उपभोक्ताओं की विश्वसनीयता लगातार कम होती गई है, क्योंकि सामान्य आर्थिक स्थितियों और रोजगार परिदृश्य के प्रति मनोभाव कमजोर बना हुआ था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.