देश की राजधानी दिल्ली में ऑटो ड्राइवर की पिटाई का मामला गरमाता जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने पीड़ित के परिवार से मुलाकात की है।
केजरीवाल ने ड्राइवर की पिटाई की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली पुलिस ने मामले में अब तक दो क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। पहली FIR ड्राइवर के खिलाफ जबकि दूसरी FIR पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज की गई है।
बुजुर्ग सिख की पिटाई के विरोध में सिख समुदाय के लोगों ने सोमवार रात मुखर्जी नगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा जब धरनास्थल पर पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने उनके साथ भी धक्कामुक्की की।
क्या है पूरा मामला?
रविवार को मुखर्जी नगर इलाके में सरबजीत की दिल्ली पुलिसकर्मियों के बीच गाड़ी टच होने के चलते विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और झड़प शुरू हो गई। इसके बाद पुलिसवालों ने ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि सरबजीत ने भी पुलिसवालों को डराने के लिए कृपाण निकाल लिया। वीडियो में पुलिसवाले सरबजीत के बेटे को भी बेहरमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.