Blog

दिल्ली: सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी किस चीज की शिकायत है, फिलहाल इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिली है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें रही हैं। इसके चलते कई बार उन्हें अस्पताल में जाना पड़ा। हालांकि वो शनिवार के दिन बजट के दौरान लोकसभा में मौजूद थीं।

दिल्ली में विधानसभा का चुनाव है। लेकिन वो सक्रिय दिखाई नहीं दे रही हैं। अब तक उन्होंने एक भी सभा को संबोधित नहीं किया है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में राहुल गांधी को काफी मनाने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष को रूप में पार्टी ने कमान सौंपी थी। तभी से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस का काम-काज देख रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.