Blog

दिल्ली हिंसा: अब तक 38 लोगों की मौत, हालात पर धर्मगुरुओं ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील

उत्तर पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसा के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। धर्मगुरुओं ने इस पर चिंता जाहिर की है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने दिल्ली के हालात पर चिंता जाहिर की है। खालिद रशीद ने कहा कि हम लोग दिल्ली के हालातों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल्द से जल्द अमन बहाल होना चाहिए। उन्होंने सरकार से ये मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जो भी कसूरवार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

खालिद रशीद फरंगी महली ने लोगों से ये अपील है कि किसी के बहकावे मे न आएं, अपने पड़ोसियों पर भरोसा रखें। लोग एक दूसरे के साथ रहें और मिलजुल कर एक दूसरे की मदद करें। उन्होंने कहा कि जिनके घरों में नुकसान हुआ है, उसकी मदद करें। खालिद रशीद ने कहा कि राजनेताओं के जहरिले बयानों पर बिलकुर ध्यान न दें।

उन्होंने मांग की कि भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे साथ ही माहौल को खुशगवार बनाने में सहयोग करे। खालिद रशीद ने कहा ऐसे हालात में हम सब को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब का केंद्र रहा है। इसको हमेशा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दिल्ली में हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे।

गौरतलब है कि बीते रविवार को सीएए को लेकर मौजपुर में दो गुटों में झड़प के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में कई जगहों पर हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में अब तक 38 लोगों की जान जा चुकी है। 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी तनाव है। कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। राहत की बात ये है कि पिछले दो दिनों से कहीं से कोई हिंसा की खबर सामने नहीं आई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.