उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी केजरीवाल की पार्टी, पहाड़ों में संगठन को मजबूत करने का अभियान तेज

दिल्ली की प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की 70 विधासभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

उत्तराखंड में पैठ बनाने के लिए आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने प्रेस से बात की। पार्टी के प्रदेश संयोजक एसएस कलेर ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखंड के कोने-कोने तक 9871010101 फोन नम्बर को पोस्टर बैनर के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रही है और लोगों को जोड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली मॉडल पर ही राज्य में काम करेगी। कलेर ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की जनता की आवाज पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज राज्य में बिजली का उत्पादन होता है, लेकिन उसका लाभ यहां के लोगों को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यहां की जनता को बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ यहां के किसानों के हितों के लिए भी काम करेगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक ने गैरसैण राजधानी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता जैसा चाहेगी वैसा ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखंड के 13 जिलों का भ्रमण कर रही है, जिसकी शुरआत अल्मोड़ा से की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2022 में चुनाव होने हैं। तब तक पार्टी अपनी तैयारी पूरी कर लेगी साथ ही विधानसभा के हर बूथ तक अपना संगठन तैयार करेगी।

सदस्यता अभियान में डॉ.एस कोटियाल, पवन पांडे, दीपू पांडे, एनएल शाह, भुवन जोशी, संजय पांडे, सिद्धार्थ जोशी, दीपू लोहानी, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, वैभव जोशी, नवीन चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.