उत्तराखंड के लिए दुखद खबर! दिल्ली हिंसा में पौड़ी गढ़वाल के एक नौजवान की मौत, पसरा मातम

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो गुटों में अलग-अलग जगहों पर हुई झड़प में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर है। इन 38 लोगों में एक नौजवान उत्तराखंड का भी शामिल है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मारे गए नौजवान का नाम दिलबर सिंह है। बताया जा रहा है कि दिलबर सिंह दिल्ली के शाहदरा में रहते थे। वो चमन पार्क में एक दुकान में काम करते थे।

खबरों में कहा गया है कि 23 फरवरी की शाम को जब उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़की दिलबर सिंह को बेरहमी से मारा गया। खबरों के मुताबिक, दिलबर सिंह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के थैलीसैण ब्लॉक के रहने वाले थे। खबरों के मुताबिक, उत्तराखंड के ही रहने वाले ग्राम ईडा के श्याम सिंह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। खबरों में कहा गया है कि श्याम सिंह ने बताया कि दिलबर सिंह के सारे पहचान से जुड़े कागजात जलकर राख हो चुके हैं।

इस खबर के सामने आने के बाद न्यूज़ नुक्कड़ की टीम ने पड़ताल की। छानबीन के बाद पता चला कि दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल की ओर से मृतकों की एक लिस्ट जारी की गई है। जब न्यूज़ नुक्कड़ की टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि लिस्ट के दूसरे पन्ने पर मृतकों में दिलबर का नाम शामिल है। लिस्ट में पूरा नाम दिलबर सिंह नहीं लिखा है, सिर्फ दिलबर लिखा है। दिलबर के मरने का कारण जलना बताया गया है।

न्यूज़ नुक्कड़ की टीम ने दिल्ली पुलिस की ओर से जारी पूछताछ नंबर पर फोन किया। इस दौरान दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में मौजूद एसआई गजेंद्र सिंह से बात हुई। न्यूज़ नुक्कड़ से बातचीत में एसआई गजेंद्र सिंह ने कहा कि दिलबर का शव अस्पताल में रखा हुआ है। हालांकि एसआई ने दिलबर के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि दिलबर के परिजनों के बारे में जैसे ही कोई जानकर मिलेगी वो न्यूज़ नुक्कड़ की टीम से साझा करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.