Blog

चिदंबरम के बाद अब कांग्रेस के ये वरिष्ठ नेता गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में हुई है।

पी चिदंबर के बाद करीब 15 दिन के अंदर डीके शिवकुमार दूसरे कांग्रेस नेता हैं, जिनकी गिरफ्तारी हुई है। ईडी, डीके शिवकुमार से चार दिन से पूछताछ कर रही थी। ईडी का कहना है कि डीके शिवकुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले गणेश चतुर्थी के दिन भी ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर डीके शिवकुमार ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मुझे गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने स्वर्गीय पिता की याद में धार्मिक संस्कार करने थे, लेकिन ये लोग मुझे इतना भी नहीं करने दे रहे। यह कहते हुए डीके शिवकुमार रो पड़े थे।

डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है, मैं जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के मौके पर जिस पिता ने मुझे जिंदगी दी मैं उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहता था, लेकिन बीजेपी और ईडी ने मुझे ऐसा करने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि पिता की आत्मा को शांति मिले।

गौरतलब है कि बीजेपी ने डीके शिवकुमार पर केस दर्ज कराया था। डीके शिवकुमार पर आरोप है कि उन्होंने 7 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की है। मनी लॉड्रिंग के एक मामले में शुक्रवार को भी ईडी ने डीके शिवकुमार से 4 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.