Categories: IndiaNews

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 100 से ज्यादा की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से कोहराम मचा हुआ है। अब तक जहरीली शराब पीने से 100 ले ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

जहरीली शराब पीने के बाद बीमार पड़ने वाले कई लोगों की गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है। सहारनपुर में 64 और कुशीनगर में अब तक 8 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बात करें उत्तराखंड के रुड़की की तो यहां अब तक 31 लोगों की जान जा चुकी है।

अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ लापरवाही बरते वाली उत्तर प्रदेश की पुलिस बचाव के मुद्रा में है। अब कार्रवाई कर पुलिस खुद को मस्तैद दिखाने में जुटी हुई है। यूपी पुलिस ने इस मामले में अब तक 175 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं उत्तराखंड में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के लिए 50-50 हजार रुपये का ऐलान किया।

उधर, उत्तर प्रदेश में पुलिस ने ज्यादातर जिलों में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस ने सिद्धार्थनगर, मऊ, सहारनपुर, ललितपुर औऱ कौशांबी समेत राज्य के कई जिलों में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दावा किया है कि इस अभियान के तहत अब तक करीब 9 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.