Blog

वीडियो: PoK में तबाही का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर भी हिल गई

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भूकंप से भारी तबाही हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान PoK के मीरपुर में हुआ है। यहां 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 76 लोगों के घायल होन की खबर है।

इसके अलावा यहां जमीन और सड़कें धंस गईं। कई जगह सड़कों में दरार आ गई। कई गाड़ियां भी धंस गईं। भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। इसका केंद्र पीओके का जाटलान था। इसके अलावा पाक के पंजाब प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके शाम 4 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए

हिंदुस्तान के कई शहरों में भी भूकंप के झटके मसहूस किए गए । जम्मू-कश्मींर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए।

आपको बता दें कि इससे पहले 2005 में भी जम्मू-कश्मीर में ऐसा ही तेज भूकंप आया था। तब कश्मीर में काफी नुकसान हुआ था. उस समय 7.6 स्केल का भूकंप आया था, जिसमें काफी लोगों की मौत हुई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.