Categories: IndiaIndia NewsNews

कांग्रेस की ‘न्याय’ योजना की आलोचना कर बुरे फंसे नीति आयोग के उपाध्यक्ष, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

कांग्रेस पार्टी की ओर से घोषित ‘न्यूनतम आय योजना’ की आलोचना कर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार बुरी तरह फंस गए हैं।

चुनाव आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया है और इस बारे में जवाब तलब किया है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने ‘न्यूनतम आय योजना’ की आलोचना करते हुए इसे अर्थव्यवस्था के लिए बुरा बताया था। उन्होंन ट्वीट कर कहा था कि यह वादा आर्थिक मानकों पर खरा नहीं उतरता है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष द्वारा ‘न्यूनतम आय योजना’ पर दी गई प्रतिक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने उनसे सवाल किया है। खबरों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने राजीव कुमार की प्रतिक्रिया को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन्हें नोटिस भेजा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 मार्च को ‘न्यूनतम आय योजना’ की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हम ‘न्याय’ योजना की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा था कि इस योजना के तहत देश के 20 फीसदी अति गरीबों को हर साल उनके खाते में सरकार 72 हजार रुपये डालेगी। उन्होंने कहा था कि देश में सभी की न्यूनतम आय 12 हजार रुपये हो, सरकार यह सुनिश्चित करेगी। इस योजना से देश के 25 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगा।

जैसे ही राहुल गांधी ने इस योजना की घोषणा की मोदी सरकार के मंत्रियों और बीजेपी के नेताओं ने इस की आलोचा शुरू कर दी। इसी दौरान नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने भी इस पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी थी, जिसका चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

7 days ago

This website uses cookies.