‘PoK हमारा है, एक दिन हमारे अधिकार क्षेत्र में आ जाएगा’

पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि PoK भारत का हिस्सा है। एक दिन भौगोलिक रूप से भी भारत का होगा।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है अंतरराष्ट्रीय समुदाय धारा 370 पर हमारी स्थिति को समझता है। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर कहा कि ये द्विपक्षीय मुद्दा नहीं है, ये भारत का आंतरिक मामला है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि सरकार का अगला एजेंडा PoK हासिल करना है। आपको बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर इन दिनों मोदी के मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं।

पाकिस्तान से बातचीत के मुद्दे पर विदेश मंत्री ने कहा कि पड़ोसी मुल्क जबतक आतंकवाद को बढ़ावा देना नहीं रोकेगा तबतक उससे बातचीत नहीं हो सकती। कुलभूषण जाधव पर जयशंकर ने कहा कि उनसे मिलने का मकसद जाधव का हाल जानना था। उनको अधिकार दिलाना है। जाधव निर्दोष हैं और हम उन्हें देश वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

21 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.