Categories: IndiaNews

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की राह पर चल पड़े मौजूदा विदेश मंत्री एस जयशंकर

पीएम मोदी के मंत्रियों में जो सबसे चौकाने वाला नाम सामने आया था वो एस जयशंकर कहा था। विदेश सचिव एस जयशंकर को प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था।

कहा जाता है कि पीएम मोदी एस जयशंकर के काम से काभी प्रभावित थे इसीलिए उन्हें अपनी कैबिनेट में जगह दी। पीएम मोदी की उम्मीदों के अनुरूप एस जयशंकर ने मंत्रालय का कामकाज संभालते ही एक्टिव हो गए हैं और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की राह पर चल दिए हैं। दुनिया भर में मौजूद भारतीयों की मदद के लिए जानी जाने वाली सुषमा की तरह ही विदेश मंत्री जयशंकर ने अब ट्विटर के जरिए लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं और उन्हें मदद का आश्वासन दे रहे हैं।

महिला को दिया आश्वासन

एक महिला ने ट्वीट कर विदेश मंत्री एस जयशंकर और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मदद की अपील की है। उसने लिखा, ‘’मेरी दो साल की बेटी अमेरिका में है और मैं भारत में हूं। मैं उससे पिछले 6 महीने से संपर्क नहीं कर पा रही हूं। मेरी मदद करें।‘’ महिला के इस ट्वीट का जवाब देते हुए एस जयशंकर ने लिखा, ‘’आपकी हर संभव मदद की जाएगी। हमारे राजदूत हर्ष वर्द्धन सिंघला ने मामले पर काम शुरू कर दिया है। आप अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावास को पूरी जानकारी साझा करें।’’

अपनी इस पोस्ट के साथ ही विदेश मंत्री अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावास और राजदूत सिंघला को टैग भी किया। साथ ही महिला को पूरा आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी परेशानी दूर की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

5 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.