Categories: IndiaNews

कोलकाता मेट्रो में आग लगने से हड़कंप, 16 यात्री घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

कोलकाता मेट्रो में आग लगने से 16 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि रबींद्र सदन और मैदान स्टेशनों के बीच अचानक एक कोच से धुआं उठने लगा। आग लगने से कोच में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद करीब 30 यात्री कोच में फंस गए थे। इनमें कई बुजुर्ग यात्री भी थे।

अग लगने की सूचना के बाद पश्चिम बंगाल फायर सर्विस, कोलकाता पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर कुछ ही देर बाद काबू पा लिया गया। आग वाले कोच से बाहर निकलने के बाद आत्रियों में गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कोच में आग लगने के बाद वे करीब आधा घंटे तक फंसे रहे।

वहीं, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अपराजिता राय ने बताया कि कोच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिस पर वक्त रहते काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि  मेट्रो कोच में आग लगने के बाद तुरंत एक्शन लिया गया और फौरन यात्रियों को आग वाले कोच से बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.