पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जयनारायण प्रसाद निषाद का सोमवार की सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर के बाद बिहार में शोक की लहर है। सीएम नीतीश कुमार ने निषाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
निषाद के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दिल्ली के मैक्स अस्पताल में सोमवार को निषाद ने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर में गंगा तट पर मंगलवार को किया जाएगा।
बिहार के हाजीपुर के रहने वाले निषाद पांच बार लोकसभा सदस्य चुने गए तथा 1996 से 1998 तक केंद्रीय राज्य मंत्री रहे।
निषाद के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए उन्हें राजनीति में अपनी सुचिता और सरल हृदय के लिए जाने जाना वाला व्यक्ति बताया। नीतीश ने कहा कि उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि कैप्टन निषाद का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।
उनके निधन पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी शोक व्यक्त किया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.