Blog

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 1984 में हुए सिख दंगे पर बहुत बड़ा बयान

1984 में हुए सिख दंगों पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व पीएम इंद्र कुमार गुजराल की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर तत्कालीन गृहमंत्री नरसिम्हा राव ने इंद्र कुमार गुजराल की सलाह मानी होती, तो 1984 के सिख दंगे को टाला जा सकता था।

मनमोहन सिंह ने कहा कि उस वक्त इंद्र कुमार गुजराल ने 1984 के सिख दंगा को रोकने के लिए सेना को तैनात करने की सलाह दी थी। बावजदू इसके तत्कालीन गृहमंत्री नरसिम्हा राव ने उनकी इस सलाह को नजरअंदाज कर दिया। गुजराल ने सिख दंगा भड़कने की रात को गृहमंत्री नरसिम्हा राव से मुलाकात भी की थी।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि इंद्र कुमार गुजराल दंगे से पहले के माहौल के लेकर काफी फिक्रमंद थे। वो रात को नरसिम्हा राव के पास गए भी थे। उन्होंने नरसिम्हा राव को सलाह दी थी कि हालात बेहद गंभीर हैं। लिहाजा सरकार को जल्द से जल्द सेना को बुलाना चाहिए और तैनात करना चाहिए।

आपको बता दें कि मनमोहन सिंह लगातार दो बार प्रधानमंत्री रहे। वो साल 2004 से लेकर 2014 तक यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री थे। इसके अलावा वो वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.