Blog

पंचत्तव में विलीन हुए अरुण जेटली, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली पंचत्तव में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के अंतिम दर्शन के लिए पक्ष और विपक्ष सभी पार्टी के नेता पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी बड़े मंत्री और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन से उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। आपको बता दे कि 67 साल की उम्र में जेटली का शनिवार को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया था। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। जेटली कैंसर से पीड़ित थे।

अगस्त का महीने देशवासियों और बीजेपी के लिए शोक से भरा रहा। इस महीने पहले पूर्वल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया। उसके कुछ दिनों के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब अरुण जेटली का निधन हो गया।

आपको बता दें कि जेटली बीमारी की वजह से इस बार सरकार में भी शामिल होने से इनकार कर दिया था। बीमारी की वजह से वो लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद बीजेपी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में भी नजर नहीं आए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.