उत्तराखंड सावधान! उत्तरकाशी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादल भी पटने की आशंका

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश से राहत में मिलने के बाद एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरकाशी समेत प्रदेश के पांच जिलों में अगले 12 घंटे में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी के अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कुछ जिलों में बादल भी फट सकते हैं।

इससे पहले उत्तरकाशी के मोरी तहसील पिछले हफ्ते बादल फटने से भारी तबाही मची थी। बादल फटने से 15 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। अभी भी कई लोग लापता हैं। मोरी तलहसील में बदल फटने और बाढ़ से इलाके की सड़कें तबाह हो गई थीं।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमों ने इलाके में बड़े स्तर पर राहत और बचाव का अभियान चलाया था। इस दौरान बचाव के काम में लगे दो प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गए थे। हादसे में पायलट, को-पायलट समेत तीन लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी होते ही प्रशासन अलर्ट पर है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.