Categories: IndiaNews

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन, कैंसर से जूझ रहे थे पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। पर्रिकर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वे काफी दिन से बीमार थे।

गोवा में सोमवार को सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे

पर्रिकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार को गोवा जाएंगे राजनाथ सिंह

सीएम मनोहर पर्रिकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह गोवा जाएंगे।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उच्चशिक्षित, जननेता भारत माता के महान सपूत आधुनिक गोवा के शिल्पकार श्री मनोहर जी पर्रिकर हमारे बीच नहीं रहे। मेरी भावभीनी श्रद्धांजली।”

पर्रिकर के निधन पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शोक व्यक्त किया

यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, “गोवा के मुख्यमंत्री आदरणीय मनोहर पर्रिकर जी के निधन का समाचार हम सभी के लिए बेहद दुखद है। देश ने आज एक ईमानदार, विनम्र एवं कर्मठ राष्ट्र भक्त खो दिया है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना।”

मनोहर पर्रिकर के निधन पर राहुल गांधी शोक व्यक्त किया 

मनोहर पर्रिकर के निधन पर राहुल गांधी ने शोक व्यक्ति किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर जी के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है, जो एक साल से अधिक समय तक बीमारी से जूझते रहे। पार्टी लाइनों में सम्मानित और गोवा के वे पसंदीदा बेटों में से एक थे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।”

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीएम पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीएम पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजनीति को बड़ा नुकसान हुआ है।

मनोहर पर्रिकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक व्यक्त किया

मनोहर पर्रिकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पर्रिकर का निधन बीजेपी के लिए बड़ी क्षति है।

गोवा: मनोहर पर्रिकर के घर के बाहर भीड़ लगा हुई है 

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में उनके घर के बाहर भीड़ लगी हुई है। लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।

मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कल 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी।

सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुष्टि की है। उन्होंने शोक व्यक्ति करते हुए कहा कि गोवा के सीएम अब नहीं रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.