फोटो: सोशल मीडिया
गोवा की प्रमोद सावंत सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री सावंत ने डिप्टी सीएम सुदीन धवलीकर को कैबिनेट से हटा दिया।
दरअसल एमजीपी के दो विधायकों ने अपनी पार्टी को छोड़ कर सत्तारूढ़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। जिसके बाद सावंत ने ये कदम उठाया। धवलीकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के इकलौते ऐसे विधायक थे जो पार्टी से अलग नहीं हुए थे। डिप्टी सीएम पद से हटाए जाने के बाद सुदीन धवलीकर ने पीएम मोदी पर हमला किया और बीजेपी सरकार की इस कार्रवाई को चौकीदार की डकैती करार दिया।
धवलीकर ने कहा, ”जिस तरह से चौकीदारों ने एमजीपी पर आधी रात को डकैती की, लोग उसे देखकर हैरान हैं। लोग देख रहे हैं और वही ये तय करेंगे कि आगे क्या करना है?” वहीं सीएम प्रमोद सावंत ने गवर्नर मृदुला सिन्हा के नाम संबोधित पत्र में धवलीकर को हटाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को ये भी जानकारी दी कि खाली सीट को भरने का फैसला जल्द किया जाएगा।
आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर के देहांत के बाद प्रमोद सावंत गोवा के सीएम बने। शपथ लेने के बाद प्रमोद सावंत ने 20 मार्च को गोवा विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया था। बहुमत के लिए 19 विधायकों की जरूरत थी। बीजेपी सरकार के पक्ष में 21 वोट पड़े थे। जिसमें बीजेपी के 12 विधायक, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3 विधायक, एमजीपी के 3 और तीन निर्दलीय विधायक थे।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.