राजस्थान से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, ‘पायलट’ की सेफ लैंडिंग के लिए राहुल-प्रियंका ने रास्ता किया साफ!

राजस्थान के रण से कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर है। खबरों के मुताबिक, राजस्थान में जल्द ही सबकुछ समान्य होने वाला है।

मतलब यह कि गहलोत सरकार पर जो काले बादल मंडरा रहे थे वो छटने वाले हैं। खबरों में कहा गया है कि बागी सचिन पायलट की सेफ लैंडिंग के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रास्ता साफ कर दिया है। जल्द ही बगावत को बाय-बाय कर पार्टी में सिचन पायलट लौट सकते हैं। सचिन पायलट के साथ समझौते की बातचीत के बीच पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी से तुगलक लेन स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

वहीं, पार्टी को पायलट के नेतृत्व वाले राजस्थान के बागी विधायकों के साथ इस विवाद को खत्म होने की उम्मीद है। हालांकि  इस बारे में अभी तब कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। चूंकि इन विद्रोहियों से बात कर रहे राज्यसभा सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। पार्टी कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।

खबरों के मुताबिक, पार्टी को इस मामले का जल्द निपटारा होने की उम्मीद है। खबरों में कहा गया है कि पायलट ने राहुल गांधी के साथ नियुक्ति की मांग की है। हालांकि उनके कार्यालय से इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है। ये भी पता चला है कि पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने बागी विधायकों से पार्टी में वापस आने और उनकी शिकायतें नेतृत्व तक पहुंचाने की बात कही है।

हालांकि एक बात को लेकर सख्त संदेश है कि मुख्यमंत्री के पद को लेकर कोई चर्चा नहीं होगी और सचिन पायलट यदि पार्टी में वापस आना चाहते हैं, तो उन्हें एडजस्टमेंट के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.