Categories: IndiaIndia NewsNews

राजस्थान ‘आरक्षण की आग’ में फिर जलेगा!

राजस्थान में आरक्षण के नाम पर एक फिर आग लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जर एक बार फिर आंदोलन कर सकते हैं। सवाई माधोपुर में गुर्जरों की महापंचायत हुई है।

जिसमें ये फैसला लिया गया कि अगर 11 दिनों में सरकार ने गुर्जरों को आरक्षण नहीं दिया तो आंदोलन जबरदस्त होगा। महापंचायत में गुर्जरों के नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि जब दस दिन में सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण मिल सकता है तो हमें क्यों नहीं ?

क्या है गुर्जरों की मांग?
राजस्थान में OBC को 21 फीसदी, ST को 12, SC को 16 और मोस्ट बैकवर्ड क्लास को एक फीसदी आरक्षण मिला है। इसी मोस्ट बैकवर्ड क्लास के तहत ही गुर्जरों को 1 फीसदी का आरक्षण मिला है, लेकिन गुर्जरों की मांग है कि उन्हें अलग से 5 फीसदी आरक्षण दिया जाए। ये आरक्षण ओबीसी कोटे या फिर किसी और कोटे में हो।

आरक्षण की कोशिश कब-कब नाकाम हुई?
कांग्रेस ने साल 2008 में गुर्जरों को 4 फीसदी आरक्षण देने की कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया था। इसके बाद 2014 में बीजेपी ने गुर्जरों से आरक्षण का वादा किया लेकिन इस बार भी कोर्ट ने मना कर दिया।

आपको बात दें कि गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर अब तक हुए आंदोलन में 72 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर हुए बवाल में करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

7 days ago

This website uses cookies.