Categories: IndiaNews

एमपी: CM कमलनाथ के OSD समेत 50 जगहों पर IT छापे से हड़कंप, करोड़ों की नगदी बरामद, गरमाई सियासत

मध्य प्रदेश में आयकर विभाग की टीमों ने रविवार को सीएम कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ समेत कई लोगों के भोपाल और इंदौर में निजी आवास और दूसरे ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी से प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

कांग्रेस इनकम टैक्स की इस कार्रवाई को बीजेपी की बौखलाहट बता रही है, वहीं बीजेपी का कहना है कि ये आयकर विभाग की नियमित कार्रवाई है। बीजेपी का कहना है कि इस कर्रवाई से कांग्रेस सरकार द्वारा ‘तबादला उद्योग’ से वसूली गई रकम के सामने आने आ गई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने आयकर विभाग के छापों को लेकर कहा कि सीएम कमलनाथ के करीबियों पर की गई आयकर विभाग की कार्रवाई 3 राज्यों में मिली करारी हार से उपजी प्रधानमंत्री मोदी की बौखलाहट का नतीजा है और चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की छवि खराब करने और राजनीतिक दबाव बनाने की ये कोशिश है।

शोभआ ओझा ने कहा कि अगर ये छापे राजनीतिक द्वेष से नहीं मारे जा रहे हैं तो फिर अमित शाह, जय शाह, येदियुरप्पा, शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह के घर छापे क्यों नहीं मारे जा रहे हैं? उनके नाम तो कई बड़े भ्रष्टाचारों में सामने आए हैं। यही बीजेपी का दोहरा चरित्र है, जिसको पूरा देश देख रहा है और आने वाले चुनाव में करारा जवाब देगा।

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ओएसडी के घर मिली ट्रांसफर उद्योग की काली कमाई से साफ हो गया है कि कांग्रेस चोर है और इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुप्पी बताती है कि वो चोरों के सरदार हैं।”

मामला यही नहीं थमा है। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ की टीम और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। सीआरपीएफ का कहना है कि स्थानीय पुलिस उन्हें अपना काम नहीं करने दे रही है। वहीं राज्य की पुलिस का कहा है कि जहां-जहां कार्रवाई चर रही है, उस जगह को सील कर दिया है। पुलिस का कहाना है कि कार्रवाई वाली जगह से कुछ लोगों के बीमार होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने जब परिसर में घुसने की कोशिश की तो सीआरपीएफ ने रोक दिया।

गौरतलब है कि भोपाल, इंदौर समेत दूसरी जगहों पर सीएम कमलनाथ के ओएसडी, एक गैर सरकारी संगठन के संचालक अश्विनी शर्मा के यहां आयकर विभाग ने रविवार को दबिश दी। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की नगदी बरामद की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.