हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी के ये मंत्री और दिग्गज नेता नहीं बचा पाए अपनी सीट, बुरी तरह हारे

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। हरियाणा में बीजेपी बहुमत से दूर है।

यानी हरियाणा में अपने दम पर बीजेपी सरकार नहीं बना सकती। वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी को अकेले 100 प्लास सीट मिली है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 122 सीटें जीती थीं। जाहिर है बीजेपी को नुकसान हुआ है। यही नहीं महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी के कई मंत्री और दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

बीजेपी के ये मंत्री और दिग्गज नेता हारे:

कैप्टन अभिमन्यू:

हरियाणा के नरनौंद विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यू हार गए हैं। उन्हें जेजेपी के राम कुमार गौतम ने हरा दिया है। कैप्टन अभिमन्यू हरियाणा की खट्टर सरकार में वित्त मंत्री थे।

सुभाष बराला:

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष और टोहाना से बीजेपी प्रत्याशी सुभाष बराला चुनाव हार गए हैं। बराला को जेजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने हरा दिया है।

कविता जैन:

हरियाणा की सोनीपत विधानसभा सीट से कविता जैन हार गई हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी उरेंद्र पंवार ने हरा दिया है। कविता हरियाणा की खट्टर सरकार में मंत्री थीं।

सोनाली फोगाट:

हरियाणा की टिकटॉक स्टार और बीजेपी प्रत्याशी सोनाली फोगाट चुनाव हार गई हैं। कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर सीट से सोनाली फोगाट को हराया है। कुलदीप बिश्नोई पूर्व सीएम भजन लाल के छोटे बेटे हैं।

प्रेम लता:

हरियाणा के उचाना कलां विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रेम लता हार गई हैं। उन्हें जेजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने हरा दिया है। प्रेम लता बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी हैं।

योगेश्वर दत्त

पहलवानी में भारत को कई मेडल दिला चुके योदेश्वर दत्त हरियाणा की पिहोवा विधानसभा सीट से हार गए हैं। योगेश्वर दत्त को कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकृष्ण हुड्डा ने हरा दिया है।

बबीता फोगाट:

पहलवान और बीजेपी प्रत्याशी बबीता फोगाट दादरी सीट से हार गई हैं। उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार सोमवीर ने हराया है। बबीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार की गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की नौकरी भी छोड़ दी थी।

पंकजा मुंडे:

महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट से बीजेपी की दिग्गज नेता पंकजा मुंडे हार गई हैं। पंकजा को उनके चचेरे भाई और एनसीपी प्रत्याशी धनंजय मुंडे ने हराया है। पंकजा मौजूदा फडणवीस सरकार में महिला और बाल कल्याण मंत्री हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

2 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

2 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

3 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

This website uses cookies.