सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष, इस नेता ने किया कंफर्म

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास फिलहाल पार्टी की कमान रहेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने कहा है कि सोनिया गांधी फिलहाल पार्टी अध्यक्ष बनी रहेंगी।

महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव के नतीजे आने के बाद शुक्रवार को एके एंटनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनसे सवाल किया गया है कि क्या सोनिया गांधी को इस्तीफा देना चाहिए और नए अध्यक्ष के लिए चुनाव होना चाहिए? इस सवाल के जवाब में एंटनी ने कहा कि कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी फिर से पुनर्जीवित हो रही है। आपको बता दें कि सोनिया गांधी फिलहाल 6 महीने के लिए कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार बेहतर रहा है। हरियाणा में कांग्रेस को जहां 31 सीटें मिली। वहीं महाराष्ट्र में पार्टी के खाते में 44 सीटें आई हैं। हरियाणा में पिछली बार कांग्रेस को सिर्फ 15 सीटें मिली थीं। जबकि महाराष्ट्र में 42 सीटें जीती थीं। इसके साथ ही पार्टी का वोट प्रतिशत भी दोनों ही राज्यों में बढ़ा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एके एंटनी ने आर्थिक मोर्च पर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश एक गहरे आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लगभग सभी वर्गों को प्रभावित करता है। एंटनी ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.