हरियाणा के कैथल में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है।
खबरों के मुताबाकि, सेक्टर 19 में बदमाशों ने कैथल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला के निजी सहायक बलविंदर सिंह के भाई नीरज को बदमाशों ने गोली मारी है।
बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर नीरज के घर पहुंचे थे। नीरज ने जैसे ही दरवाजा खोला बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। नीरज के टांग में गोली लगी है। फायरिंग के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आस पास के लोग जमा हो गए। जैसे ही सुरजेवाला को इस बात की सूचना मिली वो खुद मौके पर पहुंचे और सहयोगी के भाई को लेकर अस्पताल पहुंचे।
सुरजेवाला के अस्पताल में पहुंचने का एक वीडियो भी सामने आया। वीडियो में वो घायल के साथ अस्पताल में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है जिस युवक को गोली मारी गई है, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.