Blog

हिमाचल: सोलन में ढाबे की इमारत जमींदोज, आर्मी के 30 जवान और 7 नागरिक मलबे में दबे, 2 शव बरामद

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुमारहट्टी में बड़ा हादसा हुआ है। ढाबे की इमारत गिरने से सेना के 30 जवान और 7 नागरिक मबले में दब गए।

हादसे के बाद से बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबरों के मुताबिक, अब तक 18 जवानों और 5 नागरिकों को मबले से बाहर निकाला जा चुका है। साथ ही दो शव बरामद किआ गए हैं। इनमे एक शव सेना के जवान का बताया जा रहा है। अभी भी इमारत के मलबे में अभी भी करीब 14 लोगों के दबे होने की खबर है।

मौके पर जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौजूद है, जो मलबे को हटाने के काम में जुटी हुई है। उपायुक्त के.सी. चमन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभी भी अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

भारी बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही है। ये हादसा राज्य की राजधानी शिमला से करीब 55 किलोमीटर दूर कुमारहट्टी-नाहन मार्ग पर हुई है।।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.