अलीगढ़ में मदरसा के अंदर मंदिर बनवाने को लेकर विवाद हो गया है

अलीगढ़ का एक मदरसा इन दिनों सुर्खियों में है। इस मदरसे को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी चलाती हैं। मदरसे में अब वो मंदिर बनवाना चाहती है जिसे लेकर विवाद हो गया है।

सलमा अंसारी चाचा नेहरू स्कूल और मदरसा 19 साल से चला रही हैं। मदरसे में जो मंदिर बनवाया जाएगा उसमें शिवजी के साथ ही दूसरे भगवानों की भी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सलमा का कहना है कि हमारे लिए मंदिर-मस्जिद सभी बराबर हैं। क्योंकि स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को मंदिर जाने जाने के लिए स्कूल कैम्पस से बाहर जाना पड़ता है। जो कि बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से बिल्कुल भी सही नहीं है। इसीलिए हम स्कूल में मंदिर का निर्माण करवाएंगे। चाचा नेहरू स्कूल और मदरसा नगर के सिविल लाइन थाना इलाके के भमोला में स्थित है।

इस मदरसे में करीब 4 हजार मुस्लिम बच्चों के साथ ही एक हजार हिंदू बच्चे भी पढ़ते हैं। मदरसे के हॉस्टल में भी कई हिंदू बच्चे भी रहते हैं। मदरसे की संस्थापक सलमा अंसारी का कहना है कि हर मजहब इंसानियत सिखाता है। उनके मदरसे में पहले ही कई बार गड़बड़ियां करने की कोशिश की गई हैं। लिहाजा वो बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहती हैं। वो नहीं चाहती हैं कि कोई भी बच्चा मंदिर में पूजा करने के लिए बाहर जाए और उसे किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़े।

सलमा अंसारी की इन कोशिशों की कुछ लोग दाद दे रहे हैं, लेकिन अलीगढ़ के पूर्व विधायक ज़मीरउल्ला को ये आइडिया जच नहीं रहा है। उन्हें डर है कि इसके बाद हिन्दू कट्टरपंथी और मंदिरों की डिमांड कर सकते हैं। सलमा अंसारी ने सारे विरोध को दरकिनार करते हुए मंदिर बनवाने के लिए दो महीने का लक्ष्य रखा है। दो महीने में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.