Blog

NRC पर गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

गृहमंत्री अमित शाह दो दिनों के असम दौरे पर हैं। दूसरे दिन गुवाहाटी पहुंचे अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। NRC के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि उनकी कोशिश है कि पूरे देश को घुसपैठियों से मुक्त करा दूं।

शाह ने कहा कि ऐसा नहीं होने दूंगा कि असम से बाहर किए गए घुसपैठिये किसी दूसरे सूबे में पहुंच जाएं। ये बात उन्होंने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर परिषद के 68वीं पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कही। गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर परिषद के चेयरमैन भी हैं। इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

NRC की लिस्ट से कई लोगों के नाम बाहर होने पर गृह मंत्री ने कहा कि इस सूची का मकसद असम में रह रहे भारतीय नागरिकों को उन लोगों से अलग पहचान दिलाना जो कि बॉर्डर के रास्ते बांग्लादेश से यहां आ चुके हैं।

आपको बता दें कि NRC की आखिरी लिस्ट 31 अगस्त को आई थी। आखिरी लिस्ट में 3,11,21,004 लोगों का नाम शामिल हुआ था जबकि 19,06,657 लोग बाहर रह गए थे। असम सरकार ने कहा है कि जिनका नाम एनआरसी में नहीं है उन्हें विदेशी ट्रिब्यूनल के सामने अपनी नागरिकता साबित करने का मौका मिलेगा

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.