पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बंगले में रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह!

गृह मंत्री अमित शाह अब दिल्ली में उस बंगले में रहेंगे जिसमें कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी रहा करते थे।

लोकसभा की आवास समिति ने अमित शाह को वाजपेयी का 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग वाला बंगला आवंटित किया है। अटल बिहारी वाजपेयी आखिरी वक्त में अपने इसी घर में रहते थे। यहां तक कि उनके पार्थिव शरीर को भी इसी घर में रखा गया था। फिलहाल अमित शाह राज्यसभा सांसद के तौर पर 11 अकबर रोड के सरकारी आवास में रहते हैं।

अमित शाह बंगले का मुआयना भी कर चुके हैं और मरम्मत के लिए जरूरी निर्देश भी दे चुके हैं। आपको बता दें कि 19 अगस्त 2017 को अमित शाह राज्यसभा सदस्य बने थे। उस वक्त उन्हें अकबर रोड वाला 11 नंबर बंगला अलॉट किया गया था। उनका कार्यकाल 2023 तक था, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में वो गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़े और भारी मतों से जीत दर्ज की। इस सीट से अभी तक बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते रहे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.