उत्तराखंड में आंधी-तूफान का तंडव देखने को मिला है। राज्य में कई जिलों में आंधी के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है।
उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में आंधी और बारिश से स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। काशीपुर में मुरादाबाद रोड पर कृष्णा कॉलीजिएट स्कूल है। गुरुवार देर शाम को अचानक आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान स्कूल के पास से एक महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी से बाजार से लौट रही थी। जैसे ही ये स्कूल के पास पहुंचे दीवार भरभरा कर ढह गई और वो इसकी चपेट में आ गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एक दूसरा व्यक्ति भी स्कूल के पास से होकर गुजर रहा था, वो भी दीवार की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चमोली में भी आंधी-तूफान का तांडव देखने को मिला है। यहां पर पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ीं दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। चमोली के अलावा पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के कई इलाकों में आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश में बारिश के साथ ओले पड़े हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी में बारिश हुई। चारों धामों में चोटियों पर बर्फबारी भी हुई है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज यानि शुक्रवार को पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जून तक राज्य में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.