Categories: IndiaIndia NewsNews

कानपुर के पास पटरी से उतरी पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की 12 बागियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रूमा गांव के पास ट्रेन हादसा हुआ है। रात करीब एक बजे ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई। जिसमें से 4 डिब्बे पूरी तरह पलट गए।

हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है। ट्रेन हाटवड़ा से नई दिल्ली जा रही थी। हादसे के बाद हावड़ा-दिल्ली रुट को डाउन कर दिया गया है। जिसके 24 घंटे में चालू होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन की कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हादसे के वक्त लोग सो रहे थे। जिसकी वजसे उन्हें शुरुआत में तो कुछ समझ में ही नहीं आया। हादसे की शिकार बोगियों में में 5 एसी 3, 2 बोगी एसी 2 और 1 बोगी एसी फर्स्‍ट क्‍लास की बोगी शामिल है। वहीं वहीं एक पैंट्री और एक जनरेटर वैन भी हादसे का शिकार हो गई।

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचान की कोशिश की। यात्रियों में बसों से रूमा से कानपुर लाया गया। फिर स्पेशल ट्रेन से दिल्ली भेजा गया। रेलवे ने हादसे के बाद जरूरी इमरजेंसी नंबर जारी किया है।

  • मिर्ज़ापुर-  05442220095
  • प्रयागराज(इलाहाबाद)- 0532 1072
  • फतेहपुर 05180-1072, 05280222025, रेलवे 222436
  • कानपुर- 0512-1072, 05122323015, 2323016, 2323018
  • टूंडला-  05612220337, 220338
  • इटावा-   05688266382, 05688266383
  • अलीगढ़-   05712403458
newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

6 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 months ago

This website uses cookies.