Categories: IndiaIndia NewsNews

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो वॉट्सएप पर भेज दिया तीन तलाक का मैसेज

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के वैट गांव में तीन तलाक का मामला सामने आया है। युवक ने वॉट्सएप पर मैसेज के जरिए पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि तलाक देने के बाद महिला की इद्दत पूरी कराने के लिए ससुरालवालों ने उसे बंधक बना लिया। घटना का पता चलने पर परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने पीड़ित को मुक्त करवाया। पीड़ित पक्ष का आरपो है कि लड़केवालों ने दो लाख रुपये और बाइक की मांग की थी। उनकी मांग पूरी नहीं होने पर लड़के ने बेटी को वाट्सएप पर मैसेज के जरिए तीन तलाक की सजा दी गई है।

ताज मोहममद की शादी 3 साल पहले दिल्ली की रहने वाली फातिमा(बदला हुआ नाम)से हुई थी। निकाह के बाद लगातार ससुराल पक्ष फातिमा पर दहेज की मांग कर रहा था। कई बार इसके लिए ससुरालवालों ने फातिमा(बदला हुआ नाम) को प्रताड़ित भी किया। ससुरालवालों की डिमांड पर फातिमा(बदला हुआ नाम) के परिजनों ने 50 हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन उनकी डिमांड बढ़ती गई। हालत यहां तक पहुंच गई कि डिमांड पूरी नहीं होने पर ताज मोहम्मद ने पत्नी को तलाक दे दिया। फिलहाल पीड़ित के घरवाले उसे दिल्ली ले गए। पुलिस के मुताबिक अब पीड़ित की तरफ से तहरीर आने पर मामले की कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

6 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.