वीडियो: गठबंधन की रैली में सांड की एंट्री और मच गई भगदड़, मंच से अखिलेश-माया देखते रहे सांड की नूरा-कुश्ती

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गुरुवार को एसपी-बीएसपी और आरएलडी गठबंधन की रैली में सांड ने जमकर उत्पात मचाया। सांड को रैली में देखर भगदड़ मच गई।

रैली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती मौजूद थीं। गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। अच्छी खासी रैली शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। इसी बीच सांड की एंट्री हो गई। जब तक कुछ लोग समझते और करते सांड भीड़ को देखकर भड़क गया। फिर किया था, मैदान में सांड ने दौड़ना शुरू किया और लोगों में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर जान बचाकर भागते दिखे।

मंच पर मौजूद अखिलेश यादव प्रशासन गुहार लगा रहे थे कि सांड को किसी तरह से काबू किया जाए। प्रशासन की टीम सांड को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन सांड था कि किसी के काबू में नहीं आ रहा था। जैसे ही उसे पकड़ने की कोशिश की जाती वह हमला कर देता। किसी तरह से सांड पर जैसे-तैसे काबू पाया गया। प्रशासन की टीम उसके उसे सभास्थल से लेकर बाहर गई।

रैली में मौजूद अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर मंच से तंज कसा। उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता था कि कोई शिकायत लेकर पहले ही पहुंच जाएगा। शायद उसे (सांड) लगा कि हरदोई से कोई हेलीकॉप्टर आने वाला है, और वह अपनी शिकायते लेकर आ गया।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.