हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या के सभी चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मार दिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे। चारों में से एक आरोपी पुलिस का हथियार छीनकर भाग रहा था। इस दौरान पुलिस ने इन्हें रुकने के लिए कहा, लेकिन ये नहीं रुके। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में चारों आरोपी मारे गए।
पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि शुक्रवार तड़के 3 बजे यह एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के अनुसार, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद ‘सीन ऑफ क्राइम’ की जांच के लिए चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान ये एनकाउटर हुआ। पुलिस ने कहा कि अगर आरोपी भाग जाते तो हंगामा खड़ा हो जाता। इसलिए पहले आरोपियों को रोकने की कोशिश की गई और जब नहीं रुके तो उनके ऊपर फायरिंग करनी पड़ी।
एनकाउंटर की खबर मिलने पर महिला डॉक्टर के पिता ने पुलिस और सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिल गई होगी।
चारों आरोपियों ने हैदराबाद के शादनगर में महिला पशु चिकित्सक के साथ मदद के बहाने पहले गैंगरेप किया था। गैंगरेप के बाद तेल छिड़ककर महिला डॉक्टर को जिंदा जला दिया था। पुलिस को अगले दिन पीड़िता का अधजला शव फ्लाईओवर के पास मिला था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
इसे भी पढ़ें: हैदराबाद में हुई हैवानियत की पूरी घटना के बारे में पढ़ कर आपकी रूह कांप जाएगी
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.