अबकी बार ‘आतंकिस्तान’ पर हवा से वार, 1000 किलो का बम गिरने के बाद ऐसा हुआ आतंक के ठाकाने का हाल

भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों का बदला ले लिया है। पुलवामा हमले के 12 दिन पर वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

मंगलवार की सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर एयरफोर्स ने मिराज-2000 लड़ाकू विमानों JEM के लॉन्चिंग पैड पर बम गिराए। वायुसेना ने बालाकोट, एलओसी के पार पीओके के मुजफ्फराबाद और चकोटी इलाके में बमबारी की। 12 मिराज विमानों ने 1000 किलो बम बरसाए।

वायुसेना की इस कार्रवाई में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई सीनियर कमांडर समेत करीब 350 आतंकी ढेर हो गए। विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर का भाई और साला भी मारा गया है। मिशन के दौरान बैकअप के लिए सुखोई-30 विमान भी तैनात किए गए थे। पूरे ऑपरेशन की निगरानी अवाक्स विमान से हो रही थी। जैश का कंट्रोल रूम अल्फा-3 उड़ा दिया गया।

वायुसेना ने मसूद अजहर के जिस साले यूसुफ को निशाना बनाया वह इंटरपोल की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में था। हमले में मसूद अजहर के भाई तलहा सैफ, कश्मीर में आतंकी कार्रवाइयों में शामिल रहे अम्मार, अजहर खान कश्मीरी और 1999 में आईसी-814 विमान के हाईजैक में शामिल रहे मसूद अजहर के बड़े भाई इब्राहिम अजहर को भी निशाना बनाया गया।

पहली बार हुई एयर स्ट्राइक

ये पहली बार है जब भारत ने किसी आतंकी संगठन के ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इससे पहले 1971 की जंग और 1999 की कारगिल की जंग के वक्त भारतीय वायुसेना ने इस तरह की कार्रवाई की थी, दोनों ही मौकों पर इंडियन एयरफोर्स की ये कार्रवाई पाकिस्तान की सेना के खिलाफ थी। 2016 में उड़ी हुए आतंकी हमले के बाद भी भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी, लेकिन उसमें वायुसेना की जगह पैराट्रूपर्स को आतंकी कैम्पों को तबाह करने के लिए भेजा गया था।

पाकिस्तान ने क्या कहा?

हमले के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में की गई बैठक के बाद पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने कहा- भारत ने बेवजह भड़काने वाली कार्रवाई की है। अब पाकिस्तान अपने हिसाब से जगह और वक्त तय करके जवाब देगा।

बॉर्डर पर हाईअलर्ट

आतंकियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के बाद सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिमी सीमा पर एयरफोर्स के फाइटर्स कॉम्बैट पेट्रोलिंग कर रहे हैं। यह पाक के जवाबी हमले की स्थिति में विमानों को भारतीय सीमा में घुसते ही उड़ा देने की क्षमता रखते हैं। पाक से सटी सीमा जामनगर, उत्तरलाई, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, नाल सहित पंजाब के सभी एयरबेस पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

59 minutes ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.