पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशवासियों का आपार समर्थन मिलने से भारतीय सेना का मनोबल सातवें आसमान पर है।
जम्मू-कश्मीर से लेकर अफगानिस्तान तक भारतीय सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। मंगलवार को श्रीनगर के 15 कॉर्प्स मुख्यालय में कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कहा, “हम अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी से पड़ने वाले प्रभावों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कश्मीर में बंदूक के साथ जो भी आएगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा।”
14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की तीव्रता और उसमें इस्तेमाल विस्फोटक पर उन्होंने कहा, “हमें फिदायीन हमले में इस्तेमाल विस्फोटक के सिलसिले में जानकारी मिली है, लेकिन इसकी जानकारी हम मीडिया से साझा नहीं कर सकते।” उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवादी हमले के लिए भारी विस्फोटकों का इस्तेमाल करने वाले आतंकियों से निपटने के तरीकों और उपायों पर भी काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा के जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। एसयूवी से लदे विस्फटक से आतंकी ने सीधे सीआरपीएफ की बस में टक्कर मार दी थी। इस टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ था और बस के परखच्चे उड़ गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.