Categories: IndiaNews

नहीं सुधरेगा पाक, इधर इमरान ने पुलवामा पर दी सफाई, उधर उनकी आर्मी ने किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलवामा हमले पर भारत को सफाई दी, वहीं दूसरी तरफ उनकी सफाई के कुछ ही देर बाद पाकिस्तानी आर्मी की ओर से सीमा पर नापाक हरकत को अंजाम दिया गया।

पाकिस्तान की आर्मी की तरफ से जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का ये उल्लंघन मंगलवार को शाम 7 बजे किया गया। वहीं पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का भारतीय सुरक्षा बलों को ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। केंद्र सरकार ये दावा कर रही है कि वह पाकिस्तान से सख्ती से निपट रही है। बावजूद इसके पाकिस्तान की ओर से न तो आतंकी घटनाएं कम हुईं और नहीं सीजफायर का उल्लंघन।

पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दावा किया जा रहा था कि इससे सीमा पार से होने वाले हमले और आतंकी घटनाओं पर विराम लगेगा। लेकिन आंकड़ों के मुताबिक, सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद न तो आतंकी हमले रुके और न ही सीजफायर का उल्लंघन। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर नजर रखने वाली वेबसाइट इंडो-पाक कॉन्फ्लिक्ट मॉनिटर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन के मामले बढ़े हैं।

वेबसाइट द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2014 में 583, साल 2015 में 405, साल 2016 में 449, साल 2017 में 971 और 2018 में 1432 बार पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हुआ। ऐसे में पिछले 5 साल में पाकिस्तान की तरफ से साजफायर के उल्लंघन के 3840 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.