पुलवामा आतंकी हमला: पाकिस्तान के ‘झूठ’ पर भारत का हमला

पुलवामा में आतंकी हमले के 5 दिन बाद पाकिस्तान की तरफ सफाई आई। पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से साफ इनकार किया है।

इमरान खान ने कहा कि उनका देश स्थिरता चाहता है, ऐसे में वो हमले की साजिश क्यों रचेंगे। साथ ही कहा कि वो दहशतगर्दी पर भी बात करन को भी तैयार हैं। हालांकि बयान में उन्होंने ये भी कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो उनका मुल्क भी इसका जवाब देगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के इस सफाई से भारत बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। भारत की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान दुनिया को गुमराह करना छोड़े। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तानी पीएम की बयानबाजी से हम हैरान नहीं हैं।

पाकिस्तान के पीएम की सफाई के बीच उनके मंत्री की गीदड़भभकी भी सामने आई है। पाकिस्तान सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने कहा कि भारत अगर अमन की बात करेगा तो अमन की बात होगी, लेकिन अगर जंग की बात करेगा तो जंग की बात होगी। उन्होंने कहा ‘’पाकिस्तान हमारी जिंदगी है, पाकिस्तान ही मौत है। अगर किसी ने पाकिस्तान की तरफ गलत नजर से देखा तो उसकी आंखें निकाल दी जाएगीं। फिर ना घास उगेगी, ना चिड़ियां चहकेंगी और न मंदिरों में घंटियां बजेंगी।‘’

आपको बता दें कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगछन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.