ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने 35 प्रीमियम हमसफर ट्रेनों से फ्लेक्सी फेअर स्कीम हटाने का फैसला लिया है। अब हमसफर में स्लीपर कोच भी जो़ड़े जाएंगे।

रेलवे की तरफ से तत्काल के किराए में भी यात्रियों को राहत दी गई है। आपको बता दें कि हमसफर ट्रेनों में सिर्फ एसी कोच ही उपलब्ध हैं। इसके साथ ही इस ट्रेन में तत्काल टिकट का कराया भी कम कर दिया गया है। अब यात्रियों को तत्काल टिकट के लिए मूल किराए के 1.5 गुना की जगह 1.3 गुना कर दिया गया है। हालांकि इसके बेस फेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा है कि रेलवे यात्रियों को आरामदायक और सस्ती सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे ने हमसफर एक्सप्रेस की किराया संरचना को युक्तिसंगत बनाया है। आपको बता दें कि हमसफर ट्रेनों की शुरुआत 2016 में की गई थी। इसमें सिर्फ थर्ड एसी और फ्लेक्सी फेयर की वजह से सीटें खाली रह जा रही थीं। रेलवे के उम्मीद जताई है कि इस फैसले के बाद इस ट्रेन में सफर करने वालों की तादाद बढ़ेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.