Categories: IndiaNews

वीडियो: बनिहाल ब्लास्ट केस में गिरफ्तार आरोपी का कबूलनामा, CRPF के काफिले को निशाना बनाने की थी साजिश

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में CRPF के काफिले के पास कार में हुए धमाके के मामले में बड़ा खुलास हुआ है। राज्य के डीजीपी ने बताया कि CRPF के काफिले को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी।

पुलिस ने कार में धमाका करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि एक हैंडलर के कहने पर उसने विस्फटकों से भरी कार को उड़ा दिया था। आरोपी ने बताया कि किसी ने उसे कार लेकर मौके पर भेजा था। उसने बताया कि उसे कहा गया था कि जैसे ही सीआरपीएफ का काफिला उसकी कार के पास पहुंचे बटन दबाकर वो कार को उड़ा दे।

आरोपी ने ठीक ऐसा ही किया था। 30 मार्च को जब सीआरपीएफ का काफिला आरोपी की कार के पास पहुंचा तो उसने कार को उड़ा दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि इस धमाके में सीआरपीएफ की एक बस को मामूली नुकसान पहुंचा था। गिरफ्तार आरोपी की मीडिया कर्मियों से बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। जब मीडिया कर्मियों ने आरोपी से पूछा कि वह कौन शख्स है, जिसने उसे कार को उड़ाने के लिए निर्देश दिया था? इस पर उसने बताया कि उसे नहीं मालूम। आरोपी ने बताया कि उसे फोन पर कार को उड़ाने के लिए निर्देश दिया गया था।

राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि धमाके के 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 14 फरवरी को पुलवामा में सीरपीएफ काफिले पर हुए हमले की ही तरह इस बार भी सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाए जाने की साजिश रची गई थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.