Blog

जम्मू-कश्मीर को 3 हिस्सों में बांट देगी मोदी सरकार? घाटी में करीब 75 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती का मकसद क्या है?

जम्मू-कश्मीर में असमंजस के हालात बरकरार हैं। घाटी में सरकार ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी थी। साथ ही सैलानियों को भी वापस बुला लिया था।

सरकार के इस कदम के बाद घाटी की राजनीतिक पार्टियों में हलचलें और तेज हो गई हैं। आनन फानन में कश्मीर की पार्टियों ने राज्यपाल से मुलाकात की और अनुच्छेद 35ए को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। राजनीतिक पार्टियों को ये डर सता रहा है कि कहीं जम्मू-कश्मीर को अलग पहचान देने वाले अनुच्छेद 35ए को मोदी सरकार हटा न दे, जिसे लेकर कई बार मोदी सरकार के मंत्री बड़े बयान दे चुके हैं।

इन खबरों के बीच सबसे बड़ी खबर ये आ रही है कि जम्मू-कश्मीर को सरकार तीन हिस्सों में बांट सकती है। ‘नवजीवन वेबसाइट’ पर सूत्रों के हवाले से छपी एक खबर में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर को मोदी सरकार तीन हिस्सों में बांट सकती है, जिसमें जम्मू को पूर्ण राज्य का दर्जा और लद्दाख और कश्मीर दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जा सकता है। हालांकि रिपोर्ट में इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सरकार के ताजा कदम से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर घाटी में सरकार ने 40 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती के बावजूद 10 हजार सैनिकों की अतिरिक्त तैनाती की थी। इसके बाद भी सरकार ने 25 हजार सुरक्षा बलों को घाटी में भेजा। यही नहीं सरकार ने सेना और वायुसेना को भी हाई अलर्ट पर रखा है। गौर करने वाली बात ये है कि शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना की ओर से ये कहा गया था कि बॉर्डर पर शांति है। ऐसे में सवाल ये कि अगर बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं तो इतने बड़े पैमाने पर घाटी में सुरक्षा बलों की तैनाती आखिर क्यों की गई है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने ये कहा था कि घाटी में आतंकवादी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं, ऐसी सूचना मिली है, जिसके चलते सुरक्षा कड़ी की गई है। इससे पहले घाटी में कई बड़ी घटनाओं को आतंकी अंजाम दे चुके हैं, लेकिन उन घटनाओं से पहले शायद ही कभी इतनी बड़ी संख्या में घाटी में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई हो। ऐसे में सवाल उठता है कि इस बार इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती क्यों?

अनुच्छेद 35ए क्या है:

  • अनुच्छेद 35ए से जम्मू-कश्मीर को यह अधिकार मिला है कि वह किसे अपना स्थाई निवासी माने और किसे नहीं।
  • राज्य सरकार सिर्फ उन्हें स्थाई निवासी मानती है जो 14 मई, 1954 के पहले कश्मीर में बसे थे।
  • राज्य के स्थाई निवासियों को ही जमीन खरीदने, रोजगार पाने और सरकारी योजनाओं में विशेष अधिकार मिले हैं।
  • देश के किसी दूसरे राज्य का निवासी जम्मू-कश्मीर में स्थाई निवासी के तौर पर नहीं बस सकता।
  • दूसरे राज्यों के निवासी कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकते हैं। साथ ही राज्य सरकार उन्हें नौकरी भी नही दे सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर की कोई महिला भारत के किसी दूसरे राज्य के व्यक्ति से शादी कर ले तो उसके अधिकार छीन लिए जाते हैं।

Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg

Like our Facebook Page: https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/

Follow us on Twitter: https://twitter.com/News_Nukkad

Share this:

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.