Categories: IndiaNews

जम्मू-कश्मीर: बनिहाल से गुजर रहे CRPF के काफिले के पास कार में धमाका

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर हुए एक धमाके में एक कार ध्वस्त हो गई। इस दौरान सीआरपीएफ के काफिले का एक वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कहा कि यह विस्फोट तेथर में सुबह लगभग 10.30 बजे एक निजी कार में हुआ, जिसमें वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “ऐसा लगता है कि यह विस्फोट कार के अंदर एक गैस सिलिंडर के कारण हुआ है, लेकिन ये कार के मलबे के प्राथमिक परीक्षण के आधार पर है।”

सीआरपीएफ ने कहा कि विस्फोट के समय राजमार्ग से सीआरपीएफ का एक काफिला वहां से गुजर रहा था। कार में आग लग गई और सीआरपीएफ के काफिले में शामिल एक वाहन पीछे की तरफ से हल्का क्षतिग्रस्त हो गया। सीआरपीएफ के किसी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के एक वाहन पर हुए फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

9 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.