Categories: IndiaNews

आधार को पैन कार्ड से जुड़वाने की समयसीमा बढ़ी, अब ये होगी नई तारीख

आधार को पैन कार्ड से जुड़वाने की समयसीमा 6 महीने और बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने इसे बढ़ा कर अब 30 सितंबर, 2019 कर दिया है।

CBDT ने अपने बयान में कहा, अगर कोई छूट नहीं दी जाती है तो, अब आधार संख्या के बारे में सूचना देने और पैन को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2019 होगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश मुताबिक, ITR दाखिल करते वक्त आपको आधार नंबर बताना जरूरी होगा। इसके साथ ही CBDT ये भी कहा कि 1 अप्रैल 2019 से आयकर रिटर्न दाखिल करते समय आधार संख्या का उल्लेख करना और उसे जोड़ना जरूरी होगा।

ऐसा छठी बार हुआ है जब सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने के लिए समयसीमा बढ़ा दी है। इससे पहले सरकार ने पिछले साल जून में कहा था कि सभी को 31 मार्च तक आधार को पैन के साथ जोड़ना होगा।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सितंबर के महीने में केन्द्र सरकार की आधार योजना को संवैधानिक रूप से वैध माना था। इस मामले में फैसला देते हुए कोर्ट कहा था कि पैन आवंटन करते समय और आयकर रिटर्न दाखिल करते वक्त आधार का उल्लेख जरूरी बना रहेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.