I LOVE YOU VIBHU..बोल पत्नी ने पति को दी सलामी

पुलवामा में सोमवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर विभूति ढौढियाल को देहरादून में अंतिम विदाई दी गई। शहीद को आखिरी विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा।

लोगों ने नम आंखों से मेजर विभूति को आखिरी विदाई दी। इस दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने पूरे हिंदुस्तान को हिला कर रख दिया। मेजर ढौढियाल की पत्नी निकिता ने रोते हुए अपने पति को सैल्यूट किया और I Love You बोलकर विदाई दी। इस तस्वीर को जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आई। लोगों के आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे।

मेजर ढौंढियाल और निकिता की शादी 10 महीने पहले ही हुई थी। 19 अप्रैल को दोनों की सालगिरह है। मेजर ने निकिता से शादी की सालगिरह पर घर लौटने का वादा किया था, लेकिन सोमवार को वो देश के लिए शहीद हो गए। आपको बता दें कि निकिता 8 महीने की गर्भवती भी हैं।

मेजर ढौढियाल की पत्नी के साथ ही उनकी मां, दादी और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। निकिता ने खुद को संभालते हुए स्वयं ही शवयात्रा की अगुआई की। उन्होंने कहा कि जो चले गए उनसे कुछ सीखें, दुनिया में जो शहादत देते हैं, उनसे सीखना चाहिए। शहीद को अंतिम विदाई देते वक्त पाकिस्तान विरोधी नारे लगे। साथ ही लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगे। शहीद मेजर विभूति कुमार ढौंडियाल ने आठ साल पहले 2011 में आर्मी जॉइन की थी

 

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.