Categories: IndiaNews

पुलवामा में 18 घंटे बाद मुठभेड़ खत्म, मेजर समेत 5 जवान शहीद, पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मारा गया

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के पिंगलेना गांव में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गया है। 18 घंटे तक चले इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर कामरान उर्फ गाजी राशिद समेत तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि कामरान वही आतंकी है, जिसने 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रची थी, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे।

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से सुरक्षा बलों की बीती रात 12 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस ऑपरेशन में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और पैरा फोर्सेज की टीम ने हिस्सा लिया और इन खूंखार आतंकियों को मार गिराया। वहीं इस कार्रवाई में एक मेजर समेत पांच जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीआईजी रैंक के अधिकारी और सेना के एक ब्रिगेडियर भी घायल हुए हैं।

14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने वाला जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर गाजी राशिद जो अब मारा गया है, उसने अफगानिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। वहां से ट्रेनिंग लेने का बाद वो भारत में आया था। इसने ही पुलवामा हमले की साजिश रची और आदिल अहमद डार ने CRPF के काफिले पर हमला कर दिया था।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 day ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 day ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 day ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.