Categories: IndiaNews

बीजेपी-शिवसेना की नूरा-कुश्ती खत्म, लोकसभा चुनाव साथ लड़ने का किया ऐलान, 25-23 के फॉर्मूले पर बनी बात

कल तक केंद्र की मोदी सरकार कोसने वाली शिवसेना का लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ सीटों को लेकर समझौता हो गया है।

बीजेपी और शिवसेना ने साफ कर दिया है कि अब वो लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। मुंबई में इस बात का ऐलान करते हुए सीएम दवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य की 48 सीटों में से 23 सीटें शिसेना को दी गई हैं। वहीं बीजेपी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कल तक खुद को राज्य में बीजेपी से मजबूत बताने वाली शिवसेना कम सीटों पर ही मान गई।

सीएम फडणवीस ने दोनों पार्टियों के समझौते के पीछे राष्ट्रवाद की दुहाई दी और इसे मुख्य वजह बताया। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि हमारे बीच विचारों का मदभेद रहा है, लेकिन हम विचारधारा के नजरिए से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये ऐसा दौर है जब कुछ लोग एकजुट होकर राष्ट्रवाद में यकीन रखने वालों को निशाना बना रहे हैं तो राष्ट्रवादम में यकीन रखने वाली पार्टियों की ये जिम्मेदारी बनती है कि एक वो एक साथ आएं।

लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर भी दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया है। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। सीएम फडणवीस ने कहा कि शिवसेना से बीजेपी का रिश्ता 25 साल का रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ मतभेद की वजह से दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े थे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में छोटे दलों को कुछ सीटें देने के बाद जो भी सीटें बचेंगी उस पर बीजेपी और शिवसेना बराबर-बराबर बंट लेंगी।

पिछले कुछ दिनों में राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर शिवसेना ने बीजेपी के साथ केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे हमले बोले थे। साथ ही ये संकेत भी दिए थे कि अगर जरुरत पड़ी तो वो चुनाव मैदान में अकेले ही ही उतरेगी। लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों पार्टियों के बीच आखिरकार समझौता हो गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.