Blog

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बड़ा आतंकी हमला हुआ है

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया है।

आतंकवादियों ने सोपोर में बस स्टैंड पर आम नागरिकों पर ग्रेनेड फेंका। हमला होटल प्लाजा के पास करीब सवा चार बजे हुआ है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आपको बता दें कि यूरोपियन यूनियन की संसद का एक डेलिगेशन मंगलवार को जम्मू-कश्मीर जाने वाला है। ये डेलिगेशन जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां के हालात का जायजा लेगा। आज सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कश्मीर को लेकर भी चर्चा हुई।

एक महीने में चौथा आतंकी हमला

आपको बता दें इसी महीने से घाटी में चौथा आतंकी हमला है। इससे पहले 26 अक्टूबर को भी आतंकी श्रीनगर में CRPF जवानों पर ग्रेनेड से हमला करके फरार हो गए थे। आतकंवादियों ने करन नगर में स्थित काकासराए इलाके में CRPF जवानों को निशाना बनाया था। जबकि उससे पहले 24 अक्टूबर को आतंकियों ने कुलगाम स्थित CRPF कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में CRPF का एक जवान घायल हो गया था। आतंकियों ने इसी महीने की सात तारीख को भी श्रीनगर के हरि सिंह हाइट स्ट्रीक के पास भी ग्रेनेड से अटैक किया था। जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

7 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.